Aarti

Vindhyavasini Mata Aarti: lyrics in Hindi

Durga · Also called विन्ध्यवासिनी माता की आरती

The aarti of Vindhyavasini Devi.

Text

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनि, तेरा पार न पाया।
पान सुपारी ध्वजा नारियल, ले तेरी भेंट चढ़ाया॥
जय विन्ध्येश्वरी माता॥

सुवा चोली तेरे अंग विराजै, केशर तिलक लगाया।
नंगे पांव अकबर जाकर, सोने का छत्र चढ़ाया॥
जय विन्ध्येश्वरी माता॥

ऊँचे ऊँचे पर्वत बना देवालय, नीचे शहर बसाया।
सत्युग त्रेता द्वापर मध्ये, कलयुग राज सवाया॥
जय विन्ध्येश्वरी माता॥

धूप दीप नैवेद्य आरती, मोहन भोग लगाया।
ध्यानू भगत मैया गुण गावैं, मनवांछित फल पाया॥
जय विन्ध्येश्वरी माता॥

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनि, तेरा पार न पाया।
जय विन्ध्येश्वरी माता॥

Source and credit

Traditional text, public domain

Licence: Public domain

Changes made for this app:

  • Roman letters, where shown, are generated by iDharma from the original script.